Shyam StutiShyam Stuti
Join

Hariyali Teej Vrat Katha

Dedicated to Lord Shiva & Goddess Parvati.

Join
1
सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को महिलाएं शिव-पार्वती का विशेष पूजन करती हैं, उसे हरियाली तीज कहा जाता है। देश के बड़े भाग में यही पूजन आषाढ़ तृतीया को मनाया जाता है उसे हरितालिका तीज कहते हैं। दोनों में पूजन एक जैसा होता है अत: कथा भी एक जैसी है।
2
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रावणी तीज कहते हैं। परंतु ज्यादातर लोग इसे हरियाली तीज के नाम से जानते हैं। यह त्योहार मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। इस दिन स्त्रियां माता पार्वतीजी और भगवान शिवजी की पूजा करती हैं।
3
इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत को करवा चौथ से भी कठिन व्रत बताया जाता है। इस दिन महिलाएं पूरा दिन बिना भोजन-जल के दिन व्यतीत करती हैं तथा दूसरे दिन सुबह स्नान और पूजा के बाद व्रत पूरा करके भोजन ग्रहण करती हैं। इसी वजह से इस व्रत को करवा चौथ से भी कठिन माना जाता है।
4
वर्ष 2020 में हरियाली तीज व्रत 23 जुलाई गुरुवार को मनाया जा रहा है। इस दिन जगह-जगह झूले पड़ते हैं। इस त्योहार में स्त्रियां हरा लहरिया या चुनरी में गीत गाती हैं, मेंहदी लगाती हैं, श्रृंगार करती हैं, झूला झूलती हैं और नाचती हैं। हरियाली तीज के दिन अनेक स्थानों पर मेले लगते हैं और माता पार्वती की सवारी बड़े धूमधाम से निकाली जाती है।
5
हरियाली तीज की कथा :- शिवजी ने पार्वतीजी को उनके पूर्वजन्म का स्मरण कराने के लिए तीज की कथा सुनाई थी। शिवजी कहते हैं- हे पार्वती तुमने हिमालय पर मुझे वर के रूप में पाने के लिए घोर तप किया था। अन्न-जल त्यागा, पत्ते खाए, सर्दी-गर्मी, बरसात में कष्ट सहे।
6
तुम्हारे पिता दुःखी थे। नारदजी तुम्हारे घर पधारे और कहा- मैं विष्णुजी के भेजने पर आया हूं। वह आपकी कन्या से प्रसन्न होकर विवाह करना चाहते हैं। अपनी राय बताएं।
7
पर्वतराज प्रसन्नता से तुम्हारा विवाह विष्णुजी से करने को तैयार हो गए। नारदजी ने विष्णुजी को यह शुभ समाचार सुना दिया पर जब तुम्हें पता चला तो बड़ा दु.ख हुआ। तुम मुझे मन से अपना पति मान चुकी थीं। तुमने अपने मन की बात सहेली को बताई।
8
सहेली ने तुम्हें एक ऐसे घने वन में छुपा दिया जहां तुम्हारे पिता नहीं पहुंच सकते थे। वहां तुम तप करने लगी। तुम्हारे लुप्त होने से पिता चिंतित होकर सोचने लगे यदि इस बीच विष्णुजी बारात लेकर आ गए तो क्या होगा।
9
शिवजी ने आगे पार्वतीजी से कहा- तुम्हारे पिता ने तुम्हारी खोज में धरती-पाताल एक कर दिया पर तुम न मिली। तुम गुफा में रेत से शिवलिंग बनाकर मेरी आराधना में लीन थी। प्रसन्न होकर मैंने मनोकामना पूरी करने का वचन दिया। तुम्हारे पिता खोजते हुए गुफा तक पहुंचे।
10
तुमने बताया कि अधिकांश जीवन शिवजी को पतिरूप में पाने के लिए तप में बिताया है। आज तप सफल रहा, शिवजी ने मेरा वरण कर लिया। मैं आपके साथ एक ही शर्त पर घर चलूंगी यदि आप मेरा विवाह शिवजी से करने को राजी हों।
11
पर्वतराज मान गए। बाद में विधि-विधान के साथ हमारा विवाह किया। हे पार्वती! तुमने जो कठोर व्रत किया था उसी के फलस्वरूप हमारा विवाह हो सका। इस व्रत को निष्ठा से करने वाली स्त्री को मैं मनवांछित फल देता हूं। उसे तुम जैसा अचल सुहाग का वरदान प्राप्त हो।
12
मनचाहे वर के लिए करें हरियाली तीज का व्रत : सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहीं कज्जली तीज तो कहीं हरियाली
13
तीज के नाम से जाना जाता है। भविष्य पुराण में देवी पार्वती बताती हैं कि तृतीया तिथि का व्रत उन्होंने बनाया है जिससे स्त्रियों को सुहाग और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। सावन महीने में तृतीया तिथि को सौ वर्ष की तपस्या के बाद देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने का वरदान प्राप्त किया था।
14
हरियाली तीज पूजा विधि: हरियाली तीज के दिन विवाहित स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन स्त्रियों के मायके से श्रृंगार का सामान और मिठाइयां उनके ससुराल भेजी जाती है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं सुबह घर के काम और स्नान करने के बाद सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा होती है।
15
पूजा के अंत में तीज की कथा सुनी जाती है। कथा के समापन पर महिलाएं मां गौरी से पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इसके बाद घर में उत्सव मनाया जाता है और भजन व लोक नृत्य किए जाते है। इस दिन हरे वस्त्र, हरी चुनरी, हरा लहरिया, हरा श्रृंगार, मेहंदी, झूला-झूलने का भी रिवाज है।
16
सावन के मास में जो कुंवारी कन्याएं और सुहागन स्त्री तृतीया तिथि को हरियाली तीज की कथा सुनती है और देवी पार्वती की भगवान शिव के साथ पूजा करती है उन्हें मनोनुकूल जीवनसाथी की प्राप्ति होगी और सुहाग की उम्र भी इनकी लंबी होती। इस संदर्भ में पुराण में कथा है कि देवी पार्वती और भगवान शिव ने हरियाली तीज को किस प्रकार कन्याओं के लिए विवाह और वैवाहिक जीवन में प्रेम और आनंद पाने का व्रत बनाया। हरियाली तीज व्रत कथा विस्तार से पढें।
17
देवी पार्वती अपने पूर्वजन्म में दक्ष प्रजापति की पुत्री सती थीं। उस समय दक्ष प्रजापति के विरोध और इच्छा विरुद्ध जाकर देवी सती ने महादेव से विवाह किया था। दक्ष प्रजपति भगवान विष्णु से देवी सती का विवाह करवाना चाहते थे। लेकिन देवी सती भगवान शिव को अपना पति मान चुकी थीं। अंत में पुत्री की खातिर दक्ष प्रजापति को भगवान शिव के साथ सती का विवाह करवाना पड़ा। लेकिन दक्ष प्रजापति फिर भी शिव द्रोही बने रहे।
18
एक समय दक्ष प्रजापति ने भव्य यज्ञ का आयोजन किया जिसमें सभी देवी देवताओं, नाग, किन्नर, गंधर्व, ऋषियों को आमंत्रित किया। त्रिलोक में दक्ष प्रजापति के यज्ञ की चर्चा होने लगी। बात देवी सती के कानों में भी आई और वह दुखी हुई की उनके पिता ने महादेव और उन्हें यज्ञ में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया। इस बात से देवी सती को बहुत दुख हुआ और वह फिर भी बिना बुलाए पिता के यज्ञ में जाने की जिद करने लगीं। महादेव में देवी सती से कहा कि, हे देवी बिना बुलाए पिता के घर जाने से भी मान सम्मान की हानि होती है इसलिए मेरी बात मानो और तुम ना जाओ।
19
लेकिन देवी सती अपनी जिद्द में शिव की बात को मानने को तैयार न हुई और शिव से कहने लगीं कि आप भले न जाएं लेकिन मैं अपने पिता के यज्ञ में जरूर जाऊंगी। और वह शिव की आज्ञा बिना ही मायके चली आईं। दक्ष प्रजापति ने जब देवी सती को बिना बुलाए आया देखा तो देवी सती और महादेव का बड़ा अपमान किया। उस समय देवी सती को महादेव की बातों को स्मरण हो आया और अपनी भूल पर वह प्रायश्चित करने लगीं। सती ने कहा कि, महादेव के मना करने पर भी मैं यहां आई और मेरे कारण मेरे पति का अपमान हुआ है अतः अब किस मुंह को लेकर शिव के समक्ष जाऊंगी। दुःखी और क्रोधित हुई सती उसी समय पिता के यज्ञ कुंड में शिव का ध्यान करते हुए कूद गईं और सती हो गईं।
20
देवी सती के अग्नि कुंड में देह त्याग की सूचना मिलते ही भगवान शिव अत्यंत क्रोधित होकर वीरभद्र को प्रकट किया जिसने दक्ष प्रजापति के यज्ञ को नष्ट कर दिया। इसके बाद शिवजी घोर साधना में लीन हो गए। इधर देवी सती को भगवान शिव की आज्ञा का उल्लंघन करने का दंड भी मिला और उनका कई जन्म होता रहा। इस तरह देवी सती के 108 जन्म हुए। 107 जन्मों तक वह भगवान शिव को पुनः पति रूप में पाने के लिए तपस्या करती रहीं। 108वें जन्म में देवी सती का हिमालय की पुत्री पार्वती के रूप में जन्म हुआ।
21
इस जन्म में देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए सावन में मृतिका से शिवलिंग का निर्माण करके भक्ति भाव से शिवजी की पूजन किया और तपस्या में लीन हो गईं। देवी पार्वती की तपस्या से अंत में प्रसन्न
22
होकर हरियाली तीज पर भगवान शिव प्रकट हुए और देवी पार्वती को वरदान दिया कि तुम मेरी अर्धांगिनी बनोगी। इस तरह देवी हरियाली तीज के दिन देवी पार्वती को भगवान शिव से मनोनुकूल वर प्राप्ति का वरदान मिला। इसके बाद भगवान शिव ने देवी पार्वती के आग्रह पर कहा कि जो भी कुंवारी कन्या हरियाली तीज का व्रत करके भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करेगी उसे कामना के अनुसार सुयोग्य पति की प्राप्ति होगी और जो सुहागन महिला हरियाली तीज का व्रत करेगी उनका वैवाहिक जीवन प्रेम और सुख के भरा रहेगा।
23
हरियाली तीज व्रत कथा (Hariyali Teej 2025 Vrat Katha): हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल हरियाली तीज का व्रत 27 जुलाई, रविवार को रखा जा रहा है। अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं इस दिन माता पार्वती और शिव जी की विधिवत पूजा करती हैं। श्रावण मास में पड़ने के कारण इसे श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस ही सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा करने के साथ व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने या फिर शादी में आ रही अड़चन से निजात पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन शिव-पार्वती जी की विधिवत पूजा करने के साथ शिव-पार्वती चालीसा के साथ इस व्रत रखा का पाठ अवश्य करें। मान्यता है कि हरियाली तीज को इस व्रत कथा का पाठ करने से आपकी पूजा पूर्ण हो जाती है। आइए जानते हैं हरियाली तीज की संपूर्ण व्रत कथा…
24
पुराणों में हरियाली तीज की ये कथा काफी प्रचलित है। कहा जाता है कि स्वयं भगवान शिव ने माता पार्वती को उनके पूर्व जन्म के बारे में याद दिलाने के लिए यह कथा सुनाई थी। शिवजी कहते हैं- हे पार्वती! बहुत समय पहले की बात है जब तुमने हिमालय पर मुझे वर के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था। इस दौरान तुमने अन्न-जल त्याग कर सूखे पत्ते चबाकर दिन बिताए थे। मुझे वर के रूप में पाने के लिए तुमने किसी भी मौसम की कोई परवाह नहीं की और तुमने निरंतर तप किया। तुम्हारी इस स्थिति को देखकर तुम्हारे पिता बहुत दुखी थे। ऐसी स्थिति में नारदजी तुम्हारे घर पधारे।
25
जब तुम्हारे पिता ने नारदजी से उनके आगमन का कारण पूछा, तो नारद जी बोले- ‘हे गिरिराज! मैं भगवान विष्णु के भेजने पर यहां आया हूं। आपकी कन्या की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर वह उससे विवाह करना चाहते हैं। इस बारे में मैं आपकी राय जानना चाहता हूं।’ नारदजी की बात सुनकर पर्वतराज अति प्रसन्नता के साथ बोले- हे नारदजी। यदि स्वयं भगवान विष्णु मेरी कन्या से विवाह करना चाहते हैं, तो इससे बड़ी कोई बात नहीं हो सकती। मैं इस विवाह के लिए तैयार हूं। इसके बाद‘तुम्हारे पिता की स्वीकृति पाकर नारद जी, विष्णु जी के पास गए।
26
यह शुभ समाचार सुनाया। लेकिन जब तुम्हें इस विवाह के बारे में पता चला तो तुम्हें बहुत दुख हुआ। तुम मुझे मन से अपना पति मान चुकी थी। तुमने अपने व्याकुल मन की बात अपनी सहेली को बताई। तुम्हारी सहेली से सुझाव दिया कि वह तुम्हें एक घनघोर वन में ले जाकर छुपा देगी और वहां रहकर तुम शिवजी को प्राप्त करने की साधना करना। इसके बाद तुम्हारे पिता तुम्हें घर में न पाकर बड़े चिंतित और दुखी हुए। वह सोचने लगे कि यदि विष्णु जी बारात लेकर आ गए और तुम घर पर ना मिली तो क्या होगा। उन्होंने तुम्हारी खोज में धरती-पाताल एक करवा दिए लेकिन तुम ना मिली।
27
तुम वन में एक गुफा के भीतर मेरी आराधना में लीन थी। भाद्रपद तृतीय शुक्ल को तुमने रेत से एक शिवलिंग का निर्माण कर मेरी आराधना की जिससे प्रसन्न होकर मैंने तुम्हारी मनोकामना पूर्ण की। इसके बाद तुमने अपने पिता से कहा कि ‘पिताजी, मैंने अपने जीवन का लंबा समय भगवान शिव की तपस्या में बिताया है और भगवान शिव ने मेरी तपस्या से प्रसन्न होकर मुझे स्वीकार भी कर लिया है। अब मैं आपके साथ एक ही शर्त पर चलूंगी कि आप मेरा विवाह भगवान शिव के साथ ही करेंगे।’ पर्वतराज ने तुम्हारी इच्छा स्वीकार कर ली और तुम्हें घर वापस ले गए। कुछ समय बाद उन्होंने पूरे विधि-विधान से हमारा विवाह किया।’
28
भगवान शिव ने इसके बाद कहा कि- ‘हे पार्वती! तृतीया को तुमने मेरी आराधना करके जो व्रत किया था, उसी के परिणाम स्वरूप हम दोनों का विवाह संभव हो सका। इस व्रत का महत्व यह है कि मैं इस व्रत को पूर्ण निष्ठा से करने वाली प्रत्येक स्त्री को मनोवांछित फल देता हूं। भगवान शिव ने पार्वती जी से कहा कि इस व्रत को जो भी स्त्री पूर्ण श्रद्धा से करेंगी
29
उसे तुम्हारी तरह अचल सुहाग प्राप्त होगा।

Meaning & Translation

Verse 1
On the third day of the bright half of the month of Shravan, women perform special worship of Shiva-Parvati, which is called Hariyali Teej. In a large part of the country, the same worship is celebrated on Ashadh Tritiya, which is called Haritalika Teej. The worship in both is similar, hence the story is also similar.
Verse 2
The third day of the bright half of the month of Shravan is called Shravani Teej. However, most people know it as Hariyali Teej. This festival is mainly celebrated in North India. On this day, women worship Goddess Parvati and Lord Shiva.
Verse 3
On this day, women observe a 'Nirjala Vrat' (fast without water). This fast is said to be even more difficult than Karwa Chauth. On this day, women spend the entire day without food and water, and on the second day, after bathing and worship in the morning, they complete the fast and consume food. Due to this, this fast is considered more difficult than Karwa Chauth.
Verse 4
In the year 2020, Hariyali Teej fast is being celebrated on Thursday, July 23. On this day, swings are put up everywhere. In this festival, women sing songs in green 'lahariya' or 'chunari' (traditional attire), apply mehndi, adorn themselves, swing, and dance. On Hariyali Teej, fairs are held in many places, and a procession of Goddess Parvati is taken out with great pomp.
Verse 5
The Story of Hariyali Teej: Lord Shiva narrated the story of Teej to Goddess Parvati to remind her of her previous birth. Lord Shiva says, 'O Parvati, you performed severe penance on the Himalayas to obtain me as your husband. You gave up food and water, ate leaves, and endured hardships in winter, summer, and rain.'
Verse 6
Your father was distressed. Narada Muni visited your home and said, 'I have come at the behest of Lord Vishnu. He is pleased with your daughter and wishes to marry her. Please share your opinion.'
Verse 7
King Himalaya happily agreed to your marriage with Lord Vishnu. Narada Muni conveyed this good news to Lord Vishnu, but when you found out, you were greatly saddened. You had already accepted me as your husband in your heart. You confided your feelings to your friend.
Verse 8
Your friend hid you in a dense forest where your father could not reach. There, you began to perform penance. Your disappearance made your father anxious, wondering what would happen if Lord Vishnu arrived with the wedding procession in the meantime.
Verse 9
Lord Shiva further told Parvati, 'Your father searched heaven and earth for you, but you were not found. You were engrossed in my worship, having made a Shiva Lingam out of sand in a cave. Pleased, I promised to fulfill your wish. Your father eventually reached the cave while searching.'
Verse 10
You told him that you had spent most of your life in penance to obtain Lord Shiva as your husband. Today, your penance was successful, and Lord Shiva has chosen me. I will return home with you only on one condition: if you agree to my marriage with Lord Shiva.
Verse 11
King Himalaya agreed. Later, our marriage was performed with proper rituals. O Parvati! It was as a result of the severe fast you observed that our marriage could take place. I grant desired fruits to any woman who observes this fast with devotion. May she receive the blessing of eternal marital bliss, just like you.
Verse 12
Observe Hariyali Teej fast for a desired husband: On the third day of the bright half of the month of Shravan, it is called Kajjali Teej in some places and Hariyali in others.
Verse 13
It is known by the name Teej. In the Bhavishya Purana, Goddess Parvati states that she created the fast of Tritiya Tithi, which grants women marital bliss and good fortune. In the month of Sawan, on Tritiya Tithi, after a hundred years of penance, Goddess Parvati received the boon of having Lord Shiva as her husband.
Verse 14
Hariyali Teej Puja Method: On the day of Hariyali Teej, married women observe a fast for the long life of their husbands. On this day, cosmetic items and sweets are sent from the women's maternal homes to their in-laws' homes. On Hariyali Teej, women, after completing household chores and bathing in the morning, adorn themselves with sixteen embellishments and observe a waterless fast. After this, Goddess Parvati and Lord Shiva are worshipped.
Verse 15
At the end of the puja, the story of Teej is heard. Upon the conclusion of the story, women pray to Mother Gauri for the long life of their husbands. After this, a celebration is held at home, and bhajans and folk dances are performed. On this day, there is also a tradition of wearing green clothes, green chunari, green lehriya, green adornments, applying mehndi, and swinging on swings.
Verse 16
In the month of Sawan, unmarried girls and married women who listen to the Hariyali Teej Katha on Tritiya Tithi and worship Goddess Parvati along with Lord Shiva will attain a desired life partner, and their marital life will also be long. In this context, the Purana contains a story of how Goddess Parvati and Lord Shiva created Hariyali Teej as a fast for girls to find marriage and attain love and joy in married life. Read the Hariyali Teej Vrat Katha in detail.
Verse 17
In her previous birth, Goddess Parvati was Sati, the daughter of Daksha Prajapati. At that time, against the wishes and opposition of Daksha Prajapati, Goddess Sati married Mahadev. Daksha Prajapati wanted to marry Goddess Sati to Lord Vishnu. But Goddess Sati had already accepted Lord Shiva as her husband. In the end, for the sake of his daughter, Daksha Prajapati had to arrange Sati's marriage with Lord Shiva. However, Daksha Prajapati remained an enemy of Shiva.
Verse 18
Once, Daksha Prajapati organized a grand yagna, inviting all gods and goddesses, Nagas, Kinnars, Gandharvas, and sages. The news of Daksha Prajapati's yagna spread throughout the three worlds. The matter also reached Goddess Sati's ears, and she was saddened that her father had not invited Mahadev and her to participate in the yagna. This caused Goddess Sati great sorrow, and she insisted on going to her father's yagna even without an invitation. Mahadev told Goddess Sati, 'O Devi, going to your father's house uninvited leads to a loss of respect, so please listen to me and do not go.'
Verse 19
But Goddess Sati, in her stubbornness, was not ready to accept Shiva's words and told Shiva that even if he didn't go, she would definitely go to her father's yagna. And she went to her maternal home without Shiva's permission. When Daksha Prajapati saw Goddess Sati arrive uninvited, he greatly insulted Goddess Sati and Mahadev. At that moment, Goddess Sati remembered Mahadev's words and began to repent for her mistake. Sati said, 'Even after Mahadev forbade me, I came here and because of me, my husband has been insulted. Now, with what face will I go before Shiva?' Saddened and enraged, Sati immediately jumped into her father's yagna kund, meditating on Shiva, and became Sati (self-immolated).
Verse 20
Upon receiving the news of Goddess Sati's self-immolation in the fire pit, Lord Shiva became extremely enraged and manifested Veerabhadra, who destroyed Daksha Prajapati's yagna. After this, Lord Shiva became engrossed in intense penance. Meanwhile, Goddess Sati also received punishment for disobeying Lord Shiva's command, and she underwent many births. Thus, Goddess Sati had 108 births. For 107 births, she continued to perform penance to regain Lord Shiva as her husband. In her 108th birth, Goddess Sati was born as Parvati, the daughter of Himalaya.
Verse 21
In this birth, to attain Lord Shiva as her husband, Goddess Parvati created a Shivling from clay in Sawan, worshipped Lord Shiva with devotion, and became engrossed in penance. Finally, pleased by Goddess Parvati's penance, Lord Shiva appeared before her and granted her wish to be his wife.
Verse 22
On Hariyali Teej, Lord Shiva appeared and blessed Goddess Parvati that she would become his better half. Thus, on the day of Hariyali Teej, Goddess Parvati received the boon of a desired husband from Lord Shiva. After this, at the request of Goddess Parvati, Lord Shiva said that any unmarried girl who observes the Hariyali Teej fast and worships Lord Shiva and Goddess Parvati will get a suitable husband according to her wishes, and any married woman who observes the Hariyali Teej fast will have a married life full of love and happiness.
Verse 23
Hariyali Teej Fasting Story (Hariyali Teej 2025 Vrat Katha): Every year, the Hariyali Teej fast is observed on the Tritiya Tithi (third day) of the Shukla Paksha (bright half) of the Shravan month. This year, Hariyali Teej fast is being observed on Sunday, July 27. Married women perform proper worship of Mata Parvati and Lord Shiva on this day for eternal marital bliss. Due to its occurrence in the Shravan month, it is also called Shravani Teej. On this day, married women observe a fast along with worship for the long life and good health of their husbands. Additionally, unmarried girls observe this fast to find a desired life partner or to overcome obstacles in marriage. On this day, along with the proper worship of Lord Shiva and Goddess Parvati, one must recite the Shiv-Parvati Chalisa and this fasting story. It is believed that reciting this fasting story on Hariyali Teej completes your worship. Let's know the complete Hariyali Teej fasting story…
Verse 24
This story of Hariyali Teej is very popular in the Puranas. It is said that Lord Shiva himself narrated this story to Goddess Parvati to remind her of her previous birth. Lord Shiva says - 'O Parvati! A long time ago, you performed severe penance on the Himalayas to obtain me as your husband. During this time, you gave up food and water and spent your days chewing dry leaves. To obtain me as your husband, you did not care about any season and continued your penance. Seeing your condition, your father was very sad. In such a situation, Naradji visited your home.
Verse 25
When your father asked Naradji the reason for his arrival, Naradji said, 'O King of Mountains! I have come here at the behest of Lord Vishnu. Pleased by your daughter's severe penance, he wishes to marry her. I want to know your opinion on this.' Hearing Naradji's words, the King of Mountains replied with great joy, 'O Naradji. If Lord Vishnu himself wishes to marry my daughter, there can be nothing greater than this. I am ready for this marriage.' After this, 'Having received your father's consent, Naradji went to Lord Vishnu.
Verse 26
He conveyed this auspicious news. But when you came to know about this marriage, you were very sad. You had already accepted me as your husband in your heart. You confided your distressed thoughts to your friend. Your friend suggested that she would take you to a dense forest and hide you there, where you could perform penance to attain Lord Shiva. After this, your father became very worried and sad when he did not find you at home. He started thinking what would happen if Lord Vishnu arrived with the wedding procession and you were not at home. He searched for you everywhere, from earth to the netherworld, but you were not found.
Verse 27
You were engrossed in my worship inside a cave in the forest. On Bhadrapad Tritiya Shukla, you created a Shivling out of sand and worshipped me, and pleased by this, I fulfilled your wish. After this, you told your father, 'Father, I have spent a long time of my life in penance for Lord Shiva, and Lord Shiva, pleased with my penance, has accepted me. Now I will come with you only on one condition: that you will marry me only to Lord Shiva.' The King of Mountains accepted your wish and took you back home. After some time, he performed our marriage with all due rituals.
Verse 28
Lord Shiva then said, 'O Parvati! The fast you observed on Tritiya by worshipping me, it was as a result of that fast that our marriage became possible. The significance of this fast is that I grant desired fruits to every woman who observes this fast with complete devotion.' Lord Shiva told Parvati Ji that any woman who observes this fast with complete devotion...
Verse 29
She will attain unwavering marital bliss, just like you.

Spiritual Benefits

Observing the Hariyali Teej Vrat with devotion bestows blessings of a desired husband, eternal marital bliss, and a long, prosperous married life, akin to the divine union of Lord Shiva and Goddess Parvati.

📜About this Katha

The Hariyali Teej Vrat Katha narrates the divine tale of Goddess Parvati's intense penance to win Lord Shiva as her husband. This sacred story, recounted by Lord Shiva himself, highlights the power of unwavering devotion and sacrifice. It is observed by women for marital bliss and a loving spouse. This authentic knowledge is brought to you by shyamstuti.in.

Frequently Asked Questions

What is the spiritual significance of Hariyali Teej Vrat?

Hariyali Teej symbolizes the unwavering devotion and penance of Goddess Parvati to attain Lord Shiva as her husband. Observing this fast is believed to bestow blessings of a happy married life, a loving spouse, and eternal marital bliss, reflecting the divine union of Shiva and Parvati.

How does the Hariyali Teej Vrat exemplify the power of devotion?

The Hariyali Teej Vrat, as narrated by Lord Shiva, highlights Goddess Parvati's extreme austerity, forsaking food and water, enduring harsh weather, and meditating intensely. This demonstrates that true devotion and steadfast resolve can overcome any obstacle and lead to the fulfillment of one's deepest spiritual desires.

What spiritual lessons can be learned from the Hariyali Teej Katha?

The Hariyali Teej Katha teaches the importance of faith, perseverance, and self-sacrifice in achieving one's spiritual goals. It emphasizes that divine blessings are earned through sincere effort and unwavering commitment, and that a strong spiritual foundation can lead to harmonious relationships and inner peace.

Explore More Devotion