Shyam StutiShyam Stuti
Join

Kamika Ekadashi Vrat Katha

Dedicated to Lord Vishnu.

Join
1
सनातन धर्म में एकादशी का विशेष महत्व है। सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी कहते हैं। इस दिन श्री हरि की पूजा के साथ व्रत भी रखा जाता है। इस साल कामिका एकादशी आज यानी 21 जुलाई को है। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ कथा भी पढ़ी जाती है। कहते हैं कि कामिका एकादशी की कथा खुद भगवान कृष्ण ने युधिष्ठिर को सुनाई थी। ये कथा सुनना और पढ़ना बेहद शुभ माना जाता है।
2
कामिका एकादशी की पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी का महत्व और कथा बताई थी। उन्होंने कहा किसी गांव में एक ठाकुर और एक ब्राह्मण रहते थे। दोनों ही एक-दूसरे से बिल्कुल नहीं बनती थी।
3
एक दिन ठाकुर और ब्राह्मण का झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर ठाकुर ने ब्राह्मण की हत्या कर दी। ब्रह्म हत्या के पाप से दुखी होकर ठाकुर ने ब्राह्मण का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। लेकिन दूसरे ब्राह्मणों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। ब्रह्म हत्या का दोषी होने के कारण ब्राह्मणों ने उसके यहां भोजन करने से मना कर दिया।
4
तब दुखी होकर ठाकुर पाप से मुक्त होने के लिए एक ऋषि के पास गया। उसने पूछा हे ऋषि मैंने एक ब्राह्मण की हत्या कर दी है। इस हत्या के पाप से मुक्त होने के लिए मुझे क्या करना पड़ेगा।
5
तब ऋषि कहे, हे राजन तुम्हें एक ही व्रत इस पाप से मुक्त करा सकता है। वह कामिका एकादशी व्रत है। तब ऋषि की आज्ञा मानकर ठाकुर ने कामिका एकादशी व्रत करना शुरू कर दिया। ठाकुर के व्रत से प्रसन्न होकर भगवान उसे दर्शन दिए और कहा कि तुम्हारे पापों का प्रायश्चित हो गया है। अब तुम ब्राह्मण की हत्या से मुक्त हो चुके हो।
6
तिथि व महत्त्व: श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को “कामिका एकादशी” कहा जाता है। यह एकादशी पापों का नाश करने वाली, विष्णु-भक्ति को दृढ़ करने वाली और तुलसी-सेवा का परम श्रेष्ठ दिन मानी गयी है। इस दिन भगवान विष्णु का शङ्ख-चक्र-गदा-पद्मधारी रूप से पूजन, दीपदान और रात्रि-जागरण करने से वाजपेय यज्ञ के समान फल मिलता है।
7
भगवान ब्रह्मा एवं देवर्षि नारद की कथा भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन से कहा—हे धनुर्धर! यह वही पावन एकादशी है जिसका माहात्म्य भीष्म पितामह ने देवर्षि नारद को सुनाया था। नारदजी ने विनय से पूछा—“हे पितामह! श्रावण कृष्ण की एकादशी का क्या नाम है, उसकी विधि क्या है और उसका फल क्या है?” तब भीष्म पितामह ने कहा—“हे नारद! श्रावण कृष्ण की यह एकादशी ‘कामिका’ नाम से विख्यात है। इसके व्रत और कथा का श्रवण मात्र भी वाजपेय यज्ञ के फल को देने वाला माना गया है।”
8
इस दिन शंख, चक्र और गदा धारण करने वाले भगवान श्रीविष्णु की भक्तिपूर्वक पूजा करनी चाहिये। धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, फल और विशेषतः तुलसीदल अर्पित करना चाहिये। जो भक्त इस एकादशी को करता है, उसे गंगा-स्नान, व्यतिपात में गण्डकी स्नान, केदार-कुरुक्षेत्र के तीर्थ-स्नान के बराबर ही नहीं, उनसे भी बढ़कर पुण्य प्राप्त होता है।
9
भीष्म ने कहा—“हे नारद! श्रावण मास में जो व्यक्ति केवल एक दिन भी भगवद्भक्ति से विष्णु का पूजन करे, उसे उतना फल मिलता है जितना समस्त पृथ्वी को वन-उपवन सहित दान करने से भी नहीं मिलता। और यदि वही पूजन कामिका एकादशी के दिन किया जाये तो वह पाप-समूह को जला डालता है।”
10
इस एकादशी की सबसे मधुर बात यह है कि भगवान श्रीहरि तुलसीदल से होने वाले पूजन से अत्यन्त प्रसन्न होते हैं। रत्न, स्वर्ण, मणि, मोती—इन सबका दान एक ओर और भगवान को श्रद्धा से अर्पित एक तुलसीदल दूसरी ओर—तो यह एक तुलसीदल भी भगवान को अधिक प्रिय होता है।
11
तुलसीजी के दर्शन से पाप नष्ट होते हैं, स्पर्श से देह पवित्र होती है, स्नान से यमकष्ट दूर होते हैं और भगवान के चरणों में अर्पण से सीधी मुक्ति का मार्ग खुलता है।
12
जो भक्त कामिका एकादशी की रात्रि को दीपदान और हरिनाम के साथ जागरण करते हैं, उनके पुण्यों को लिखने में स्वयं चित्रगुप्त भी समर्थ नहीं होते। जो घी या तिल के तेल का दीपक भगवान के सम्मुख प्रज्वलित करता है, उसके पितर स्वर्ग में अमृत का पान करते हैं और वह स्वयं सूर्यलोक के सदृश प्रकाश
13
को प्राप्त करता है। भगवान ने यह भी कहा कि जो व्यक्ति पापों से भयभीत है, जो संसार-सागर से उबार चाहता है, जो यमदर्शन से बचना चाहता है—उसे इस एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिये। क्योंकि कामिका एकादशी ब्रह्महत्या जैसे घोर पाप को भी क्षीण कर देती है और अंत में भक्त को विष्णुलोक की प्राप्ति कराती है।
14
कथा-सार कामिका एकादशी का सार यही है—“भगवान को वही प्रिय है जो सरल, पवित्र और तुलसी-सुगंधित हो।” इस दिन किया गया छोटा-सा तुलसीपूजन भी बड़े-बड़े यज्ञों पर भारी पड़ता है। अतः श्रद्धा से उपवास, विष्णु-पूजन, तुलसी-अर्चन और दीपदान—यही इस व्रत की आत्मा है।
15
Om Namo Bhagavate Vasudevaya! We humbly present the sacred narrative of Kamika Ekadashi, a most auspicious day dedicated to Bhagwan Vishnu. This divine Vrat bestows immense blessings, purifies the soul, and deepens our devotion to the Lord. Let us immerse ourselves in its glorious Mahatmya.
16
The Auspicious Date and Profound Significance The Ekadashi that falls during the Krishna Paksha (dark fortnight) of the Shravan month is known as “Kamika Ekadashi.” This sacred Ekadashi is revered as the destroyer of sins, the strengthener of devotion to Bhagwan Vishnu, and the most supreme day for offering service to Tulasi Mata. On this day, performing Puja of Bhagwan Vishnu in His Shankha, Chakra, Gada, and Padma-bearing form, offering deepdaan (lighting lamps), and observing an all-night vigil (ratri-jagran) bestows merits equivalent to performing a Vajapeya Yajna.
17
The Divine Narration: From Shri Krishna to Arjun Bhagwan Shri Krishna addressed Arjuna, saying, “O Dhanurdhar (wielder of the bow)! This is that very sacred Ekadashi whose profound glory (Mahatmya) was narrated by Bhishma Pitamah to Devrishi Narad. Naradji humbly inquired, ‘O Pitamah! What is the name of the Ekadashi that falls during the Krishna Paksha of Shravan? What is its prescribed method of observance (Vidhi), and what are the fruits of observing it?’ Then Bhishma Pitamah replied, ‘O Narad! This Ekadashi of Shravan Krishna Paksha is renowned by the name ‘Kamika’. Merely listening to the Katha (sacred story) of this Vrat (vow) is believed to bestow the same merit as performing a Vajapeya Yajna.’”
18
On this day, one should devoutly perform Puja of Bhagwan Shri Vishnu, who holds the Shankha, Chakra, and Gada. Incense (Dhup), lamps (Deep), food offerings (Naivedya), flowers (Pushpa), fruits, and especially Tulasi leaves (Tulasi-dal) should be offered. A devotee who observes this Ekadashi attains merit not just equal to, but even greater than, bathing in the Ganga, bathing in the Gandaki during Vyatipat Yoga, or taking a pilgrimage bath at Kedar-Kurukshetra.
19
Bhishma continued, “O Narad! Even if a person performs Puja of Bhagwan Vishnu with devotion for just one day during the month of Shravan, they attain merits far surpassing those gained by donating the entire Earth with all its forests and groves. And if that very Puja is performed on Kamika Ekadashi, it burns away mountains of sins.”
20
The most beautiful aspect of this Ekadashi is that Bhagwan Shri Hari becomes immensely pleased by the Puja performed with Tulasi leaves. On one side, the donation of gems, gold, jewels, and pearls; and on the other, a single Tulasi leaf offered to the Lord with devotion – even this one Tulasi leaf is more beloved to Bhagwan. By merely beholding Tulasi Mata, sins are destroyed; by touching Her, the body becomes pure; by bathing with Her, the pains of Yama (death) are dispelled; and by offering Her at the feet of the Lord, the direct path to liberation (Mukti) opens.
21
Devotees who perform Deepdaan (offering lamps) and observe a vigil (Jagran) throughout the night of Kamika Ekadashi, chanting the divine names of Hari, accumulate such immense merits that even Chitragupta himself is unable to record them all. One who lights a lamp of ghee or sesame oil before the Lord ensures that their ancestors (Pitru) drink nectar in Swargaloka (heaven), and they themselves attain a radiance akin to the Surya Loka (the abode of the Sun God).
22
अर्जुन ने कहा: हे प्रभु! मैंने आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी का सविस्तार वर्णन सुना। अब आप मुझे श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी की कथा सुनाने की कृपा करें। इस एकादशी का नाम क्या है? इसकी विधि क्या है? इसमें किस देवता का पूजन होता है? इसका उपवास करने से मनुष्य को किस फल की प्राप्ति होती है?
23
भगवान श्रीकृष्ण ने कहा: हे श्रेष्ठ धनुर्धर! मैं श्रावण माह की पवित्र एकादशी की कथा सुनाता हूँ, ध्यानपूर्वक श्रवण करो। एक बार इस एकादशी की पावन कथा को भीष्म पितामह ने लोकहित के लिये नारदजी से कहा था।
24
एक समय नारदजी ने कहा: हे पितामह! आज मेरी श्रावण के कृष्ण पक्ष की एकादशी की कथा सुनने की इच्छा है, अतः आप इस एकादशी की व्रत कथा विधान सहित सुनाइये।
25
नारदजी की इच्छा को सुन पितामह भीष्म ने कहा: हे नारदजी! आपने बहुत ही सुन्दर प्रस्ताव किया है। अब आप बहुत ध्यानपूर्वक इसे श्रवण कीजिए- श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी का नाम कामिका एकादशी है। इस एकादशी की कथा सुनने मात्र से ही वाजपेय यज्ञ के फल की प्राप्ति होती है। कामिका एकादशी के उपवास में शंख, चक्र, गदाधारी भगवान विष्णु का पूजन होता है। जो मनुष्य इस एकादशी को धूप, दीप, नैवेद्य आदि से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उन्हें गंगा स्नान के फल से भी उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
26
सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण में केदार और कुरुक्षेत्र में स्नान करने से जिस पुण्य की प्राप्ति होती है, वह पुण्य कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की भक्तिपूर्वक पूजा करने से प्राप्त हो जाता है।
27
भगवान विष्णु की श्रावण माह में भक्तिपूर्वक पूजा करने का फल समुद्र और वन सहित पृथ्वी दान करने के फल से भी ज्यादा होता है।
28
व्यतिपात में गंडकी नदी में स्नान करने से जो फल प्राप्त होता है, वह फल भगवान की पूजा करने से मिल जाता है।
29
संसार में भगवान की पूजा का फल सबसे ज्यादा है, अतः भक्तिपूर्वक भगवान की पूजा न बन सके तो श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी का उपवास करना चाहिये।
30
आभूषणों से युक्त बछड़ा सहित गौदान करने से जो फल प्राप्त होता है, वह फल कामिका एकादशी के उपवास से मिल जाता है।
31
जो उत्तम द्विज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की कामिका एकादशी का उपवास करते हैं तथा भगवान विष्णु का पूजन करते हैं, उनसे सभी देव, नाग, किन्नर, पितृ आदि की पूजा हो जाती है, इसलिये पाप से डरने वाले व्यक्तियों को विधि-विधान सहित इस उपवास को करना चाहिये।
32
संसार सागर तथा पापों में फँसे हुए मनुष्यों को इनसे मुक्ति के लिये कामिका एकादशी का व्रत करना चाहिये।
33
कामिका एकादशी के उपवास से भी पाप नष्ट हो जाते हैं, संसार में इससे अधिक पापों को नष्ट करने वाला कोई और उपाय नहीं है।
34
हे नारदजी! स्वयं भगवान ने अपने मुख से कहा है कि मनुष्यों को अध्यात्म विद्या से जो फल प्राप्त होता है, उससे अधिक फल कामिका एकादशी का व्रत करने से मिल जाता है।
35
इस उपवास के करने से मनुष्य को न यमराज के दर्शन होते हैं और न ही नरक के कष्ट भोगने पड़ते हैं। वह स्वर्ग का अधिकारी बन जाता है।
36
जो मनुष्य इस दिन तुलसीदल से भक्तिपूर्वक भगवान विष्णु का पूजन करते हैं, वे इस संसार सागर में रहते हुए भी इस प्रकार अलग रहते हैं, जिस प्रकार कमल पुष्प जल में रहता हुआ भी जल से अलग रहता है।
37
तुलसीदल से भगवान श्रीहरि का पूजन करने का फल एक बार स्वर्ण और चार बार चाँदी के दान के फल के बराबर है। भगवान विष्णु रत्न, मोती, मणि आदि आभूषणों की अपेक्षा तुलसीदल से अधिक प्रसन्न होते हैं।
38
मनुष्य प्रभु का तुलसीदल से पूजन करते हैं, उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। हे नारदजी! मैं भगवान की अति प्रिय श्री तुलसीजी को प्रणाम करता हूँ।
39
तुलसीजी के दर्शन मात्र से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और शरीर के स्पर्श मात्र से मनुष्य पवित्र हो जाता है। तुलसीजी को जल से स्नान कराने से मनुष्य की सभी यम यातनाएं नष्ट हो जाती हैं। जो मनुष्य तुलसीजी को भक्तिपूर्वक भगवान के श्रीचरण कमलों में अर्पित करता है, उसे मुक्ति मिलती है।
40
इस कामिका एकादशी की रात्रि को जो मनुष्य जागरण करते हैं और दीप-दान करते हैं, उनके पुण्यों को लिखने में चित्रगुप्त भी असमर्थ हैं। एकादशी के दिन जो मनुष्य भगवान के सामने दीपक जलाते हैं, उनके पितर स्वर्गलोक में अमृत का पान करते हैं।
41
भगवान के सामने जो मनुष्य घी या तिल के तेल का दीपक जलाते हैं, उनको सूर्य लोक में भी सहस्रों दीपकों का प्रकाश मिलता है।
42
कामिका एकादशी व्रत कथा! एक गाँव में एक वीर क्षत्रिय रहता था। एक दिन किसी कारण वश उसकी ब्राह्मण से हाथापाई हो गई और ब्राह्मण की मृत्य हो गई। अपने हाथों मरे गये ब्राह्मण की क्रिया उस क्षत्रिय ने करनी चाही। परन्तु पंडितों ने उसे क्रिया में शामिल होने से मना कर दिया। ब्राह्मणों ने बताया कि तुम पर ब्रह्म-हत्या का दोष है।
43
पहले प्रायश्चित कर इस पाप से मुक्त हो तब हम तुम्हारे घर भोजन करेंगे। इस पर क्षत्रिय ने पूछा कि इस पाप से मुक्त होने के क्या उपाय है। तब ब्राह्मणों ने बताया कि श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को भक्तिभाव से भगवान श्रीधर का व्रत एवं पूजन कर ब्राह्मणों को भोजन कराके सदश्रिणा के साथ आशीर्वाद प्राप्त करने से इस पाप से मुक्ति मिलेगी।
44
पंडितों के बताये हुए तरीके पर व्रत कराने वाली रात में भगवान श्रीधर ने क्षत्रिय को दर्शन देकर कहा कि तुम्हें ब्रह्म-हत्या के पाप से मुक्ति मिल गई है।
45
इस व्रत के करने से ब्रह्म-हत्या आदि के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और इहलोक में सुख भोगकर प्राणी अन्त में विष्णुलोक को जाते हैं। इस कामिका एकादशी के माहात्म्य के श्रवण व पठन से मनुष्य स्वर्गलोक को प्राप्त करते हैं।

Meaning & Translation

Verse 1
Ekadashi holds special significance in Sanatan Dharma. The Ekadashi tithi of the Krishna Paksha in the month of Sawan is called Kamika Ekadashi. On this day, along with worshipping Shri Hari, a fast is also observed. This year, Kamika Ekadashi is today, July 21st. On this day, along with worship and fasting, the Katha is also recited. It is said that Lord Krishna himself narrated the story of Kamika Ekadashi to Yudhishthira. Listening to and reading this story is considered very auspicious.
Verse 2
According to the mythological story of Kamika Ekadashi, Lord Shri Krishna narrated the importance and story of the Ekadashi of the Krishna Paksha in the month of Sawan to Yudhishthira. He said that in a village, there lived a Thakur and a Brahmin. They both did not get along with each other at all.
Verse 3
One day, the Thakur and the Brahmin had a quarrel, and in a fit of rage, the Thakur killed the Brahmin. Distressed by the sin of Brahmahathya (killing a Brahmin), the Thakur tried to perform the Brahmin's last rites. However, other Brahmins did not allow him to do so. Being guilty of Brahmahathya, the Brahmins refused to eat at his place.
Verse 4
Then, saddened, the Thakur went to a Rishi to be freed from his sin. He asked, "O Rishi, I have killed a Brahmin. What must I do to be freed from the sin of this murder?"
Verse 5
Then the Rishi said, "O King, only one fast can free you from this sin. That is the Kamika Ekadashi Vrat." Following the Rishi's command, the Thakur began observing the Kamika Ekadashi Vrat. Pleased with the Thakur's fast, the Lord appeared to him and said that his sins had been atoned for. "Now you are freed from the sin of killing a Brahmin."
Verse 6
Date and Importance: The Ekadashi of the Krishna Paksha in the month of Shravan is called "Kamika Ekadashi". This Ekadashi is considered to be a destroyer of sins, a strengthener of devotion to Vishnu, and the supreme best day for serving Tulsi. On this day, worshipping Lord Vishnu in His Shankha-Chakra-Gada-Padmadhari form, offering lamps (deepdan), and keeping a night vigil (ratri-jagran) yields results equivalent to a Vajapeya Yajna.
Verse 7
The story of Lord Brahma and Devrishi Narada: Lord Shri Krishna told Arjuna—"O archer! This is the same sacred Ekadashi whose greatness Bhishma Pitamah narrated to Devrishi Narada." Narada humbly asked—"O Pitamah! What is the name of the Ekadashi of Shravan Krishna, what is its method, and what is its fruit?" Then Bhishma Pitamah said—"O Narada! This Ekadashi of Shravan Krishna is known by the name 'Kamika'. Merely listening to its fast and story is considered to bestow the fruit of a Vajapeya Yajna."
Verse 8
On this day, one should devoutly worship Lord Shri Vishnu, who holds the conch, discus, and mace. Incense, lamps, food offerings, flowers, fruits, and especially Tulsi leaves should be offered. A devotee who observes this Ekadashi attains not just merit equal to bathing in the Ganga, bathing in the Gandaki during Vyatipat, or pilgrimage baths in Kedar-Kurukshetra, but even greater merit than these.
Verse 9
Bhishma said—"O Narada! A person who worships Vishnu with devotion even for a single day in the month of Shravan attains more merit than by donating the entire Earth with its forests and gardens. And if the same worship is performed on Kamika Ekadashi, it burns away all groups of sins."
Verse 10
The sweetest thing about this Ekadashi is that Lord Shri Hari is extremely pleased with worship performed with Tulsi leaves. The donation of gems, gold, jewels, pearls—all these on one side, and a single Tulsi leaf offered to the Lord with devotion on the other—even this one Tulsi leaf is more beloved to the Lord.
Verse 11
By seeing Tulsi, sins are destroyed; by touching, the body becomes pure; by bathing, the sufferings of Yama are removed; and by offering it at the feet of the Lord, the direct path to liberation opens.
Verse 12
Devotees who perform deepdan (lamp offering) and jagran (night vigil) with Hari Naam on the night of Kamika Ekadashi, even Chitragupta himself is unable to record their merits. One who lights a lamp of ghee or sesame oil before the Lord, their ancestors drink nectar in heaven, and they themselves shine like the sun.
Verse 13
attains. The Lord also said that a person who is afraid of sins, who wishes to be saved from the ocean of worldly existence, who wants to avoid the sight of Yama (the god of death)—must observe this Ekadashi fast. Because Kamika Ekadashi diminishes even heinous sins like Brahmahatya (killing a Brahmin) and ultimately grants the devotee attainment of Vishnulok (the abode of Vishnu).
Verse 14
Essence of the Story: The essence of Kamika Ekadashi is this—"The Lord is fond of that which is simple, pure, and fragrant with Tulasi." Even a small Tulasi worship performed on this day outweighs great yajnas. Therefore, fasting with devotion, worship of Vishnu, offering to Tulasi, and lighting lamps—this is the soul of this fast.
Verse 15
Om Namo Bhagavate Vasudevaya! We humbly present the sacred narrative of Kamika Ekadashi, a most auspicious day dedicated to Bhagwan Vishnu. This divine Vrat bestows immense blessings, purifies the soul, and deepens our devotion to the Lord. Let us immerse ourselves in its glorious Mahatmya.
Verse 16
The Auspicious Date and Profound Significance The Ekadashi that falls during the Krishna Paksha (dark fortnight) of the Shravan month is known as “Kamika Ekadashi.” This sacred Ekadashi is revered as the destroyer of sins, the strengthener of devotion to Bhagwan Vishnu, and the most supreme day for offering service to Tulasi Mata. On this day, performing Puja of Bhagwan Vishnu in His Shankha, Chakra, Gada, and Padma-bearing form, offering deepdaan (lighting lamps), and observing an all-night vigil (ratri-jagran) bestows merits equivalent to performing a Vajapeya Yajna.
Verse 17
The Divine Narration: From Shri Krishna to Arjun Bhagwan Shri Krishna addressed Arjuna, saying, “O Dhanurdhar (wielder of the bow)! This is that very sacred Ekadashi whose profound glory (Mahatmya) was narrated by Bhishma Pitamah to Devrishi Narad. Naradji humbly inquired, ‘O Pitamah! What is the name of the Ekadashi that falls during the Krishna Paksha of Shravan? What is its prescribed method of observance (Vidhi), and what are the fruits of observing it?’ Then Bhishma Pitamah replied, ‘O Narad! This Ekadashi of Shravan Krishna Paksha is renowned by the name ‘Kamika’. Merely listening to the Katha (sacred story) of this Vrat (vow) is believed to bestow the same merit as performing a Vajapeya Yajna.’”
Verse 18
On this day, one should devoutly perform Puja of Bhagwan Shri Vishnu, who holds the Shankha, Chakra, and Gada. Incense (Dhup), lamps (Deep), food offerings (Naivedya), flowers (Pushpa), fruits, and especially Tulasi leaves (Tulasi-dal) should be offered. A devotee who observes this Ekadashi attains merit not just equal to, but even greater than, bathing in the Ganga, bathing in the Gandaki during Vyatipat Yoga, or taking a pilgrimage bath at Kedar-Kurukshetra.
Verse 19
Bhishma continued, “O Narad! Even if a person performs Puja of Bhagwan Vishnu with devotion for just one day during the month of Shravan, they attain merits far surpassing those gained by donating the entire Earth with all its forests and groves. And if that very Puja is performed on Kamika Ekadashi, it burns away mountains of sins.”
Verse 20
The most beautiful aspect of this Ekadashi is that Bhagwan Shri Hari becomes immensely pleased by the Puja performed with Tulasi leaves. On one side, the donation of gems, gold, jewels, and pearls; and on the other, a single Tulasi leaf offered to the Lord with devotion – even this one Tulasi leaf is more beloved to Bhagwan. By merely beholding Tulasi Mata, sins are destroyed; by touching Her, the body becomes pure; by bathing with Her, the pains of Yama (death) are dispelled; and by offering Her at the feet of the Lord, the direct path to liberation (Mukti) opens.
Verse 21
Devotees who perform Deepdaan (offering lamps) and observe a vigil (Jagran) throughout the night of Kamika Ekadashi, chanting the divine names of Hari, accumulate such immense merits that even Chitragupta himself is unable to record them all. One who lights a lamp of ghee or sesame oil before the Lord ensures that their ancestors (Pitru) drink nectar in Swargaloka (heaven), and they themselves attain a radiance akin to the Surya Loka (the abode of the Sun God).
Verse 22
Arjuna said: O Lord! I have heard the detailed description of Devshayani Ekadashi of the bright fortnight of Ashadha month. Now, please be kind enough to narrate to me the story of the Ekadashi of the dark fortnight of Shravan month. What is the name of this Ekadashi? What is its method? Which deity is worshipped in it? What fruit does a person attain by observing a fast on it?
Verse 23
Lord Shri Krishna said: O best of archers! I narrate the sacred story of the Ekadashi of Shravan month, listen carefully. Once, this holy story of Ekadashi was told by Bhishma Pitamah to Naradji for the welfare of the people.
Verse 24
Once Naradji said: O Grandfather! Today I wish to hear the story of the Ekadashi of the dark fortnight of Shravan, so please narrate the Vrat Katha of this Ekadashi along with its rituals.
Verse 25
Hearing Naradji's wish, Grandfather Bhishma said: O Naradji! You have made a very beautiful proposal. Now listen to it very carefully- The Ekadashi of the dark fortnight of Shravan month is named Kamika Ekadashi. Merely by listening to the story of this Ekadashi, one attains the fruit of the Vajapeya Yajna. During the fast of Kamika Ekadashi, Lord Vishnu, who holds the conch, discus, and mace, is worshipped. Those who worship Lord Vishnu on this Ekadashi with incense, lamps, offerings, etc., attain a fruit even superior to that of bathing in the Ganga.
Verse 26
The merit attained by bathing in Kedarnath and Kurukshetra during a solar eclipse and lunar eclipse is attained by worshipping Lord Vishnu with devotion on the day of Kamika Ekadashi.
Verse 27
The fruit of worshipping Lord Vishnu with devotion in the month of Shravan is even greater than the fruit of donating the entire Earth, including its oceans and forests.
Verse 28
The fruit obtained by bathing in the Gandaki river during Vyatipat Yoga is attained by worshipping the Lord.
Verse 29
In the world, the fruit of worshipping the Lord is the greatest; therefore, if one cannot perform devotional worship of the Lord, one should observe the fast of Kamika Ekadashi in the dark fortnight of Shravan month.
Verse 30
The fruit obtained by donating a cow along with its calf adorned with ornaments is attained by observing the fast of Kamika Ekadashi.
Verse 31
Those excellent Brahmins who observe the fast of Kamika Ekadashi in the dark fortnight of Shravan month and worship Lord Vishnu, through them, all deities, Nagas, Kinnaras, ancestors, etc., are worshipped. Therefore, those who fear sins should observe this fast with proper rituals.
Verse 32
Humans trapped in the ocean of worldly existence and sins should observe the Kamika Ekadashi Vrat for liberation from them.
Verse 33
Even by observing the fast of Kamika Ekadashi, sins are destroyed; there is no other greater means in the world to destroy sins than this.
Verse 34
O Naradji! Lord Himself has said from His own mouth that the fruit attained by humans through spiritual knowledge is surpassed by the fruit obtained by observing the fast of Kamika Ekadashi.
Verse 35
By observing this fast, a person neither sees Yamraj (the Lord of Death) nor has to suffer the torments of hell. He becomes entitled to heaven.
Verse 36
Those who worship Lord Vishnu with devotion using Tulasi leaves on this day remain detached in this ocean of worldly existence, just as a lotus flower remains separate from water even while residing in it.
Verse 37
The fruit of worshipping Lord Shri Hari with Tulasi leaves is equivalent to the fruit of donating gold once and silver four times. Lord Vishnu is more pleased with Tulasi leaves than with jewels, pearls, gems, and other ornaments.
Verse 38
When humans worship the Lord with Tulsi leaves, all their sins are destroyed. O Narada! I bow to the most beloved Shri Tulsi of the Lord.
Verse 39
Merely by seeing Tulsi, all of a person's sins are destroyed, and by merely touching her body, one becomes pure. By bathing Tulsi with water, all of a person's sufferings from Yama are destroyed. The person who devoutly offers Tulsi to the lotus feet of the Lord attains liberation.
Verse 40
Those who keep vigil and offer lamps on the night of Kamika Ekadashi, even Chitragupta is unable to record their merits. The ancestors of those who light lamps before the Lord on Ekadashi day drink nectar in Swarglok (heaven).
Verse 41
Those who light a lamp of ghee or sesame oil before the Lord receive the light of thousands of lamps even in Surya Lok (the sun's realm).
Verse 42
The story of Kamika Ekadashi Vrat! In a village lived a brave Kshatriya. One day, for some reason, he got into a fight with a Brahmin, and the Brahmin died. The Kshatriya wanted to perform the last rites for the Brahmin who died by his hands. However, the Pandits refused to let him participate in the rites. The Brahmins told him that he was guilty of Brahma-hatya (killing a Brahmin).
Verse 43
First, atone and be freed from this sin, then we will eat at your house. Upon this, the Kshatriya asked what was the remedy to be freed from this sin. Then the Brahmins told him that by devoutly observing the fast and worshipping Lord Shridhar on the Ekadashi of the Krishna Paksha in the month of Shravan, feeding Brahmins, and receiving their blessings with offerings, he would be freed from this sin.
Verse 44
Following the method advised by the Pandits, on the night of observing the fast, Lord Shridhar appeared to the Kshatriya and told him that he had been freed from the sin of Brahma-hatya.
Verse 45
By observing this fast, all sins, including Brahma-hatya, are destroyed, and after enjoying happiness in this world, beings ultimately go to Vishnulok. By listening to and reading the glory of this Kamika Ekadashi, humans attain Swarglok.

Spiritual Benefits

Observing Kamika Ekadashi Vrat leads to the destruction of all sins, strengthens devotion to Lord Vishnu, and grants merit equivalent to performing a Vajapeya Yajna. It purifies the body, removes the sufferings of Yama, and opens the path to liberation. Offering Tulsi leaves on this day is especially pleasing to Lord Hari and brings immense spiritual rewards. Performing deepdan and night vigil with Hari Naam ensures ancestors drink nectar in heaven and the devotee shines with divine light.

📜About this Katha

The Kamika Ekadashi Vrat Katha is a sacred narrative that highlights the immense spiritual benefits of observing the Kamika Ekadashi fast. This katha, as narrated by Lord Krishna to Yudhishthira and by Bhishma Pitamah to Devrishi Narada, emphasizes the power of this Ekadashi to absolve sins, strengthen devotion to Lord Vishnu, and grant liberation. It also underscores the profound significance of offering Tulsi leaves and performing deepdan (lamp offerings) on this auspicious day. This authentic knowledge is brought to you by shyamstuti.in.

Frequently Asked Questions

What is the spiritual significance of Kamika Ekadashi?

Kamika Ekadashi, observed during the Krishna Paksha of Sawan Maas, is profoundly significant for its power to absolve sins, strengthen devotion to Lord Vishnu, and bestow merits equivalent to performing grand sacrifices like the Vajapeya Yajna. It is considered an exceptionally auspicious day for spiritual purification and deepening one's connection with the divine.

Why is Tulsi worship particularly important on Kamika Ekadashi?

On Kamika Ekadashi, Lord Vishnu is exceptionally pleased by offerings of Tulsi leaves. The scriptures state that even a single Tulsi leaf offered with devotion is more precious to the Lord than donations of vast wealth. Worshipping Tulsi on this day is believed to destroy sins, purify the body, alleviate suffering, and pave the direct path to liberation.

How does the Kamika Ekadashi Vrat Katha illustrate the power of devotion and repentance?

The Katha of Kamika Ekadashi narrates the story of a Thakur who committed the grave sin of Brahmahathya (killing a Brahmin). Overwhelmed by guilt, he sought a Rishi's guidance and was advised to observe the Kamika Ekadashi Vrat. Through his sincere repentance and observance of the fast, Lord Vishnu appeared to him, absolving him of his sins. This story powerfully demonstrates that sincere devotion and penance, especially through observing sacred vows like Ekadashi, can lead to redemption even from the gravest of sins.

Explore More Devotion